मणिपुर सहित मेघालय तक भूकंप के झटके महसूस किये गए

मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे मणिपुर के नोनी जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया।

0
6
Earthquake

मेघालय में आज (28 फरवरी) की सुबह 3.7 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किये गए है। इससे पहले आज की ही रात सुबह करीब 3 बजे के आसपास मणिपुर में भूकंप आया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे मणिपुर के नोनी जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट करके बताया कि, भूकंप की तीव्रता 3.2 थी और यह 25 किलोमीटर अंदर गहराई में था।

भूकंप सिर्फ भारत के पूर्वोत्तर राज्य में ही नहीं आया। अफगानिस्तान में में भूकंप आने के कारण धरती कांपी है। मिली जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान में भी भूकंप आया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार (28 फरवरी) को अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। वही इससे पूर्व बिते दिन तुर्की सहित नेपाल व अन्य देशो में भी भूकंप आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here