Homeराज्यमध्य प्रदेशआज राणापुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई

आज राणापुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई

Ranapur: सर्वप्रथम देश की आजादी में अपना बलिदान देने वाले वीर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर सभी ने माल्यार्पण कर नमन किया।

बैठक में विशेष रूप से आगामी पर्व भगोरिया एवं होली को उत्साह एवं उमंग से संपन्न करने की तैयारियों के बारे में रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राणापुर (Ranapur) मथियास जी भूरिया एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ दिनेश जी गाहरी का स्वागत किया गया। बैठक में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष चंदूलाल जी पडियार, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय जी भाबोर, ब्लॉक अध्यक्ष मथियास जी भूरिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश जी डामोर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ दिनेश जी गाहरी ने संबोधित करते हुए सभी को एकजुट होकर संगठन को और भी मजबूत बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता के साथ संगठन खड़ा है। उन्होंने यह विश्वास दिलाया और जल्द ही सभी सक्रिय साथियों को संगठन में उनके कार्य को देखते हुए जिम्मेदारी दिलाने की बात कही। जिला मंत्री सुरेश जी समीर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

बैठक में देवल जी परमार, निहालचंद जी पडियार, विजय जी शाह, कन्हैया लाल जी बसेर, दिनेश जी कटारिया, मान सिंह जी मेड़ा, विनोद जी पंचाल,आशाबेन मचार, बबलू जी कटारा, प्रकाश जी परमार, भवानी माली, धन्ना लाल जी गहलोत, दिलीप जी डामोर, योगी जी ठेकेदार, इरफान जी खान, अरबाज सिसगर, रविंद्र जी सोलंकी, डॉ भरत चावड़ा, नगीन जी गारी, दशरथ जी चौहान, माधुसिंह सिंगाड़, दिनेश जी वसुनिया ,विक्रम जी, दिनेश जी बामणिया, अनिल भूरिया, अमित भाभोर एवम् राणापुर ब्लॉक के सभी सरपंच पंच तड़वी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular