Gurugram: G-20 सम्‍मेलन के लिए लगाए गए गमले चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

चौराहे पर सजावट के लिए रखे खास किस्म के पौधों के गमले उठाकर कार की डिक्की में रख लिया है।

0
8
flower pots

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए रखे फूलों के गमलों की चोरी के मामले में संदिग्ध को गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम मनमोहन है। मनमोहन की कार से जो गमले लिए गए थे, उन्हें गुड़गांव पुलिस ने ढूंढ निकाला और बरामद कर लिया। आरोपी गुरुग्राम का रहने वाला है और कार का रजिस्ट्रेशन हरियाणा राज्य के हिसार का है। जी20 शिखर सम्मेलन के लिए शहर की शोभा बढ़ाने के लिए इन पौधों को गमलों में रखा गया था। चोरों की लग्जरी कार का नंबर भी VIP है। पुलिस को जीएमडीए ने एक शिकायत दी थी।

कार से दो व्यक्ति उतरते है। चौराहे पर सजावट के लिए रखे खास किस्म के पौधों के गमले उठाकर कार की डिक्की में रखने लगते है। अभी गमला चोर की पहचान नहीं हो पाई है।

गुरुग्राम के होटल में चल रही है जी-20 समिट की तैयारियां

बता दें कि गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल स्थित लीला होटल में G-20 सम्मेलन की तैयारियां पिछले काफी समय से जोर-शोर से चल रही है। इसमें विदेशों से आने वाले मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए शहर को सजाया जा रहा है। सड़कों के दोनों तरफ फुटपाथ पर खास किस्म के पौधे भी लगाए जा रहे है।

गाड़ी के नाम पर चालान भी पेंडिंग

परिवहन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल से इसका रिकॉर्ड निकलवाया। इसमें गाड़ी के नाम पर चालान भी पेंडिंग नजर आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here