उमेश पाल मर्डर केस (Umesh Pal murder case) मामले में सिविल लाइंस में बीएचएस (BHS) के पास अतीक अहमद के करीबी और ईट आन रेस्टोरेंट के मालिक नफीस अहमद को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल नफीस अहमद पुलिस के हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।
जिस कार से शूटरों ने इस घटना को अंजाम दिया था। वह नफीस बिरयानी उर्फ़ नफीस अहमद की ही थी, लेकिन कुछ महीने पूर्व उसने जीटीबी नगर की रुखसार को बेच दिया था। घटना के बाद से रुखसार भी फरार है। फ़िलहाल पुलिस उसकी भी तालश में जुटी हुई है।
जिस गाड़ी से हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया था उसका मालिक मिला
उमेश पाल की हत्या में प्रयुक्त कार पुलिस ने चकिया में अतीक के घर के पास से बरामद की थी। कार पर नंबर नहीं था। गाड़ी की चेसिस और इंजन नंबर से पता चला कि गाड़ी इस वक्त जीटीबी नगर करेली के रहने वाले निसार अहमद की पत्नी रुखसार के नाम पर है। मूल रूप से यह गाड़ी ईट आन रेस्टोरेंट के मालिक नफीस अहमद की थी।
महिला अपने घर से हुई फरार
उसने लगभग साल भर पहले इस गाड़ी रुखसार के नाम पर ट्रांसफर करवाई थी। सूचना के बाद पुलिस जीटीबी नगर स्थित पते रुखसार के पते पर पहुंची लेकिन वहां दरवाजे के बाहर लॉक लगा था। फ़िलहाल रुखसार की तालशी जारी है, वही इस सिलसिले में नफीस बिरयानी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
वही, पुलिस को इस जांच में पता चला है कि, क्रेटा गाड़ी नफीस अहमद ने भले ही रुखसार नाम की महिला को ट्रांसफर कर दिया था। परन्तु उस गाड़ी को वही रखता था। उसके बच्चे हाल तक इसी क्रेटा गाड़ी में बैठे देखे गए थे। पूछताछ में नफीस अहमद इस बात का जवाब नहीं दे पा रहा है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि इसी कांड के लिए ही उसने गाड़ी रुखसार के नाम पर ट्रांसफर कराई हो। फ़िलहाल इन सभी मामले की जाँच पड़ताल पुलिस गहराई से कर रही है।







