विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा बाकी सभी चार राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग होगी।

0

इस वर्ष के अंत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। पांचों राज्यों में 7 से 30 नवंबर तक विधानसभा चुनाव होंगे, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होंगे। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा। वही मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होगा। जबकि तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। उसके बाद 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।

अकेले छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा बाकी सभी चार राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग होगी। पांच राज्यों में 16 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 8 करोड़ से ज्यादा पुरुष मतदाता और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं। 60 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे। पाचों चुनावी राज्यों में 679 विधानसभा सीटें हैं। सभी राज्यों में महिलाओं का वोट प्रतिशत पहले से बढ़ा है। वोटर लिस्ट 17 अक्टूबर को जारी की जाएगी, 23 अक्टूबर तक इसमें सुधार किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here