औरैया: दबंगों ने युवक के साथ जमकर की मारपीट, सीसीटीवी में घटना क़ैद

0

यूपी के औरैया (Auraiya) में दबंगो का कहर इस कदर देखने को मिला कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दबंग मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

मामूली बात को लेकर दबंगों ने युवक की जमकर की पिटाई

औरैया (Auraiya) जिले में रहने वाले एक युवक के पड़ोसियों के द्वारा जमकर मारपीट की गई। इस मारपीट के दौरान कुछ महिला बचाने भी पहुंची लेकिन नाकाम साबित होती हुई दिखाई थी। बताते चले कि मामला बिधूना थाना क्षेत्र के अंतर्गत कछपुरा पुराना बिधूना का है। यहां पर रहने वाले एक युवक के साथ पड़ोसी दबंग युवक मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आफ तौर पर देखा गया है कि एक युवक सड़क पर खड़ा हुआ है और उसके साथ दो दबंग युवक मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दबंग एक के बाद एक युवक के ऊपर थप्पड़ और घूँसे बरसाते रहे। वही दबंग से पीट रहा युवक रहम की गुहार लगाता हुआ दिखाई दिया।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई के दिया आदेश

कछपुरा इलाके के पुराना बिधूना में युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में एक सीसीटीवी फुटेज आया है। जिसके अनुसार वीडियो 13 फरवरी का बताया गया है। वीडियो में दो युवक एक युवक को पीट रहे हैं तो पास में मौजूद कुछ महिलाएं युवक को बचाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन दबंग युवक को इस कदर पीट रहे हैं कि महिला भी जमीन पर गिर जाती है। जब दबंग के द्वारा युवक को पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो पुलिस हरकत में आ जाती है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेती है और दबंग की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी शुरू कर देती है। फिलहाल में पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है जिन लोगों ने युवक के साथ मारपीट की है उनको गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here