पीलीभीत: भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक

0
Pilibhit Congress Bharat Chhodo nyaay Yatra

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ किया गया था जो कि अब पीलीभीत (Pilibhit) जनपद में पहुंचने वाली है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के द्वारा एक बैठक की गई। बैठक में यात्रा के बारे में जानकारी दी गई।

भारत जोड़ो नया यात्रा का जोरदार होगा स्वागत

पीलीभीत (Pilibhit) जनपद में लोकसभा 2024 के चुनाव को लेकर भाजपा के आगे ताल ठोकने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को चंदौली से यूपी में प्रवेश करने जा रही है, इसको लेकर भाजपा के अमृत काल पर वार करते हुए 10 साल अन्याय काल पुस्तक के माध्यम से बीजेपी सरकार की योजनाओ में खिलवाड़ किये जाने का आरोप लगाते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने की बात कही है। साथ ही दूसरे दलों से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर निशाना साधते कहा कि कोई भी भ्रष्टाचारी व बलात्कारियो को शामिल कर लो बस वो पवित्र हो जाता है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में दी जानकारी

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने बताया कि 16 फरवरी को चंदौली में भारत जोड़ो यात्रा का प्रवेश होने जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने अन्याय के 10 साल मिशन को लेकर गांव गांव तक भाजपा सरकार में फैली बेरोजगारी, अराजकता सहित तमाम आरोप लगाते हुए, ईडी व cbi की कार्रवाई भाजपाई नेताओ पर न होने की बात कही, कांग्रेस नेता ने कहा कि अमृत काल का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने जनता देश के साथ सिर्फ अन्याय किया है। करोड़ो रुपया उद्योगपतियो का माफ करके किसानो का हनन करने का आरोप लगाया है, लोकसभा को लेकर नोटबन्दी, gst सहित तमाम योजनाओ को लेकर घेराबंदी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here