आजमगढ: लोकसभा चुनाव से पहले 150 प्रधानों ने ग्राम प्रधानों ने थामा बीजेपी का दामन

0
BJP

यूपी के आजमगढ़ (Azamgarh) में लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में 150 से ज्यादा ग्राम प्रधान शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले ग्राम प्रधानों ने कहा कि हम बीजेपी के लिए हमेशा काम करेंगे।

मिलन समारोह में ग्राम प्रधानों ने बीजेपी के लिए सदस्यता 

आजमगढ़ (Azamgarh) जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधान सभा मिलन समारोह/ सदस्यता कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी लालगंज द्वारा पांचों विधानसभाओ के अलग अलग स्थानों पर विधान सभा मिलन का आयोजन किया। निजामाबाद विधान सभा के मिर्जापुर ब्लॉक सभागार में व फूलपुर विधान सभा के फूलपुर ब्लॉक सभागार में के भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सदस्यता दिलाई वहीं अतरौलिया विधान सभा में पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय ,दीदारगंज विधान सभा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, व लालगंज विधानसभा के संस्कार मैरेज हाल में प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा घनश्याम पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिसमे 163 की संख्या में वर्तमान ग्राम प्रधान, 137 क्षेत्र पंचायत सदस्य,56 पूर्व प्रधान व बीडीसी सहित,कई पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा, बसपा, कांग्रेस में काम करने वालो लोगो ने दल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

सभी धर्म और जातियों का हम करते हैं सम्मान

भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी जातियों का सम्मान होता है। सभी धर्माे को मानने वालो का सम्मान होता है। यहा बूथ अध्यक्ष का कार्यकर्ता कब मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष बन जाए यह कोई नहीं जानता है। अभी हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मा.डा मोहन यादव आए थे उन्होंने बताया कि उनका पैतृक गांव आजमगढ़ में ही है उनके परिवार के लोग कई वर्षाे पहले जा कर मध्य प्रदेश में चले गए। उन्होने कहा की आज जो लोग शामिल हुए है मैं उनको एक जिम्मेदारी देता हूँ, जो लोग आज पार्टी के सदस्य बने है वो लोग अपने बूथ पर 60 प्रतिशत वोट दिलाकर भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाएं, जिससे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना सकें । जब से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की सरकार बनी है तब से प्रदेश विकास के नए आयाम पर पहुंच रहा है। आज अन्य दलों के लोग प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी की जनकल्याणकारी योजनाओ व पार्टी के सिद्धांतो से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहें हैँ,सबका भाजपा परिवार में स्वागत है! इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण कान्त यादव,निजामाबाद विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव,ब्लॉक प्रमुख मिर्जापुर बलवंत यादव,जिला मंत्री अजय यादव,जिला मंत्री संतोष गौड़,जिला मंत्री व विधान सभा प्रभारी फूलपुर शैलेंद्र नाथ यादव,मिर्जापुर मंडल अध्यक्ष सत्य नारायण भारती,निजामाबाद मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह पिंटू, भानु चौहान, राममंनी यादव, सूरज अग्रहरि, विमलेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here