आजमगढ़: टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

0

Azamgarh: गंभीरपुर थाना अंतर्गत ग्राम शेखवलिया निवासी सचिन (27) पुत्र कमलेश राम रविवार शाम अपने ग्राम से सोनहरा अपनी ससुराल जा रहा था। वह जैसे ही ठेकमा बाजार में पहुंचा, आजमगढ़ (Azamgarh) की तरफ से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया। तस्वीर को देखा जाए तो ट्रेलर के छक्के के बीच में घसीटते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सचिन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। 3 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। सचिन के दो बच्ची है। एक बच्ची 2 साल की है और एक बच्ची एक वर्ष की। घटना की जानकारी होते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना का पता चलते ही सचिन की पत्नी रंजना व माता प्रमिला का रो रो कर बुरा हाल है। इसकी जानकारी मिलते हैं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here