आज मनाया जाएगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव

देश के कोने-कोने से श्याम भक्त खाटू नगरी पहुंच रहे हैं।

0

कार्तिक शुक्ल एकादशी पर बाबा श्याम का जन्मोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। देश के कोने-कोने से श्याम भक्त खाटू नगरी पहुंच रहे हैं।

मंदिर कमेटी के मंत्री श्यामसिंह चौहान ने बताया कि बाबा श्याम के दरबार को विद्युत रोशनी से सजाया गया है।

गुरुवार को छप्पन भोग की झांकी सजाकर बाबा को भोग लगाया जाएगा। श्याम मंदिर को 40 बंगाली कारीगरों द्वारा सजाने का कार्य प्रगति पर चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here