उमेश पाल हत्याकांड का वांछित अपराधी नफ़ीस बिरयानी हुआ गिरफ्तार

0

Prayagraj: प्रयागराज पुलिस की ऑक्टोपस टीम और नवाबगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। मुठभेड़ में उमेश पाल हत्याकां से जुड़े आरोपी की लिस्ट में शामिल नफ़ीस बिरयानी (Nafees Biryani) को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के वांछित अपराधी और 50 हज़ार के इनामी नफ़ीस बिरयानी (Nafees Biryani) को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि नफ़ीस प्रयागराज अपने खुल्दाबाद वाले घर पर आ रहा है। प्रतापगढ़ और प्रयागराज के बॉर्डर के पास पुलिस ने चेकिंग लगाई तो नफ़ीस और उसके साथी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में नफ़ीस के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने नफ़ीस को तो पकड़ लिया लेकिन उसका साथी हाईवे से किनारे जंगल की तरफ भाग गया।

पुलिस उपायुक्त अभिषेक भारती ने नफीस बिरयानी से पुलिस मुठभेड़ की जानकारी पत्रकारों को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here