राणापुर में श्मशान घाट भेरू नाथ मंदिर पर मनाया गया बाबा का जन्मोत्सव

0

Madhya Pradesh: राणापुर (Ranapur) में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बाबा भैरवनाथ का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। बाबा भैरवनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष्य पूरे दिन कार्यक्रम आयोजित किए गए। सबसे पहले भैरव अष्टमी के उपलक्ष्य में बाबा के प्रांगण में हवन किया गया। इस हवन में प्रांजल नायक रहे। उन्होंने उनकी धर्म पत्नी के साथ हवन किया। साथ ही बाबा की आरती कर ध्वजा चढ़ाई गई और बाबा का जन्मदिन मनाया गया। बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। साथ ही 3:30 बजे से भोजन प्रसादी अन्नकूट के रूप में भक्तों ने प्राप्त की। राणापुर और आसपास के लोगों ने इस प्रसादी को ग्रहण किया। साथ ही भक्तों द्वारा कुछ भेट प्रदान की गयी जो मंदिर और प्रसादी में सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here