बलिया: चिलकहर हत्याकांड में एसपी ने की बड़ी कार्यवाही

परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस की लापरवाही की वजह से जान गई है। जिसको लेकर सड़क जमा कर दिया गया था।

0

Ballia News: यूपी के बलिया जिला के चिलकहर में बीते दिन पुरानी रंजिश में चाकूबाजी किया गया था, जिसमें एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस की लापरवाही की वजह से जान गई है। जिसको लेकर सड़क जमा कर दिया गया था।

वही मौके पर पहुंचे एसपी ने मामले को समझा बुझाकर शांत कराया था और सड़क को जाम से मुक्त कराया। देर रात बलिया पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने गड़वार थानाध्यक्ष को निलंबित करते हुए। साइबर सेल प्रभारी संजय कुमार शुक्ला को गड़वार थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लेते हुए अन्य की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here