बांदा: छिमौली इलेवन ने जीता टूर्नामेंट फाइनल का मुकाबला

0
tournament final match

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गोयरा मुंगली गांव में बुधवार को गोयरा मुंगली क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन -2 का फाइनल मुकाबला मौदहा व छिमौली की टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मौदहा वरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 155 रन बनाए। रोहित अरोड़ा ने 44 रन और सानू ने 56 रन बनाए।

जवाब में उतरी छितौनी इलेवन की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 14 ओवर में ही 2 विकेट से मैच फाइनल मुकाबला जीत लिया। सबसे ज्यादा श्रेयांस ने 21 गेंदों में 14 छक्के लगाकर 92 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 3 छक्के लगाकर हैट्रिक भी लगाई।

मुख्य अतिथि राहुल भैया बगिया वाले ने विजेता टीम छिमौली को 35,000 रुपये और ट्राफी और उपविजेता रही मौदहा वरियर्स टीम को भी 15,000 रुपये और ट्राफी देकर सम्मानित किया।

tournament final match

इस कार्यक्रम में अंपायरिंग खुदरत और शब्बीर ने की। कॉमेंटेटर समीर खान और राकेश थे। स्कोरिंग सद्दाम ने की। इस कार्यक्रम के संचालक शेरा खान और गांव के तमाम लोग मौजूद रहे। वही श्रेयांस बने मैन ऑफ द मैच और मैंन ऑफ द सीरीज। श्रेयांस को मैन ऑफ द मैच और मैंन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया। उन्हें 21,000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here