स्क्रैप माफिया की प्रेमिका पर बड़ा एक्शन, करोड़ो की कोठी जब्त

0
scrap mafia

उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्क्रैप माफिया और सरिया तस्कर रवि काना और उसकी प्रेमिका काजल झा पर अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल, नोएडा पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए काजल झा की 80 करोड़ का आशियाना सील कर दी है।

नोएडा पुलिस ने ये एक्शन ‘बियॉन्ड द बॉर्डर’ जाकर दिल्ली में लिया है। आपको बताते चलें कि दक्षिणी दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी में काजल झा की कोठी है। इस दो मंजिला कोठी की कीमत 80 करोड़ बताई जा रही है। अब इसे नोएडा की इकोटेक-1 और बीटा-2 पुलिस ने सील कर दिया है। इससे पहले यूपी पुलिस ने काजल झा के प्रेमी और गैंगस्टर रवि काना की 100 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जब्त कर चुकी है।

बता दे कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर लोगों को डराने वाले स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रवि काना समेत उसके गैंग के 16 सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई थी। उसकी पत्नी मधु के खिलाफ भी एक्शन लिया गया। रवि काना गैंग रेप का अरोपी भी है। उसके चार साथियों को हाल ही में पुलिस ने दबोच लिया था। अब रवि काना की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रवि नागर उर्फ रवि काना ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक गैंग बना लिया और सरिया व स्क्रैप के कारोबार में लंबे समय से सक्रिय था।

पुलिस के मुताबिक रवि काना विभिन्न प्रतिष्ठानों से निकलने वाले स्क्रैप का ठेका विभिन्न कंपनियों के मालिकों को डरा-धमकाकर अपने गैंग के सदस्यों के नाम करा लेता है। हाल ही में पुलिस ने जिन 16 लोगों पर गैंगस्टर लगाया, उनमें रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना, राजकुमार नागर, तरुण छोंकर, अमन, विशाल, अवध उर्फ बिहारी उर्फ अमर सिंह, महकी नागर उर्फ महकार, अनिल, विक्की, अफसार, राशिद अली, आजाद नागर, प्रहलाद, विकास नागर, कुमारी काजल झा, मधु पत्नी रवि नागर निवासी दादूपुर, दनकौर, ग्रेटर नोएडा, शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here