एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने परेड की ली सलामी, किया निरीक्षण

0
SP Brijesh Srivastava

कौशाम्बी: पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव (SP Brijesh Srivastava) द्वारा पुलिस लाइन कौशांबी में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन कर बेहतर टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस कर्मियों को फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा डायल-112 की गाडियों का निरीक्षण किया गया। परेड के उपरान्त क्वार्टर गार्द में गार्द की सलामी ली गई तथा गार्द का निरीक्षण किया गया। पुलिस लाइन स्थित एमटी शाखा, कैंटीन, कंट्रोल रूम, मेस, कर्मचारी बैरक एवं फैमिली आवास परिसर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने टाईप 2 के निर्माणाधीन आवास का भी निरीक्षण किया गया एवं क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को पुलिस लाइन परिसर के साफ सफाई सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here