अलास्का एयरलाइंस के विमान की खिड़की उखड़ने से मचा हड़कंप

0
Alaska Airlines plane

जापान से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसर, जापान एयरलाइंस के विमान हादसे के बाद एक और बड़ा विमान हादसा होते-होते बचा है। यात्रियों में उस वक्त हलचल मच गया, जब अलास्का एयरलाइंस के उड़ते बोइंग 737 विमान की खिड़की अचानक उखड़कर नीचे गिर गई।

इसके बाद अचानक विमान के आक्सीजन मास्क धड़ाधड़ निचे गिरने लगे। इससे विमान के सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया। वही इसकी वीडियो भी सामने आयी है। कई यात्री आक्सीजन मास्क लगाते दिख रहे हैं। आनन-फानन में पायलट ने विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई। इसके बाद सभी यात्रियों को फटाफटा नीचे उतारा गया। इससे विमान में सवार क्रू मेंबरों समेत सभी 180 यात्रियों की जान बच गई।

अलास्का एयरलाइंस को उस वक्त आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा, जब उसकी खिड़की अचानक टूटकर गिर गई। खिड़की के पास बैठे यात्रियों में इससे दहशत फैल गई। इस दौरान कई परेशान यात्रियों के फोन और अन्य वस्तुएं भी प्लेन से बाहर गिर गईं। कई यात्रियों ने इस डरावने पल का वीडियो साझा किया है। यह विमान पोर्टलैंड, ओरेगॉन से ओन्टारियो, कैलिफोर्निया के लिए उड़ान भर रहा था। विमान की एक खिड़की टूटने के बाद केबिन का दबाव कम हो गया। इससे आक्सीजन मास्क यात्रियों के पास नीचे गिरने लगे। विमान में हड़कंप मचते ही पायलट ने पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। यह घटना शुक्रवार शाम की है।

यह घटना अलास्का की उड़ान 1282, के बोइंग 737-9 मैक्स पर हुई। ऑनलाइन उपलब्ध एफएए रिकॉर्ड के अनुसार, उड़ान से ठीक दो महीने पहले नवंबर 2023 में संघीय विमानन प्राधिकरण (एफएए) द्वारा इसे प्रमाणित किया गया था। विमान में सवार यात्रियों के अनुसार उन्होंने एक जोरदार धमाका सुना और देखा कि विमान की एक खिड़की उखड़कर नीचे गिर गई है। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस दौरान विमान 16,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। इस विमान में 6 क्रू मेंबरों समेत कुल 180 यात्री सवार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here