बिहार: चिमनी ब्लास्ट में 6 की मौत, 12 घायल और 20 लोग हुए लापता

बताया जा रहा कि जिस वक्त ब्लास्ट हुआ उस वक्त चिमनी के पास करीब 50 लोग थे. इससे मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है.

0
35

रक्सौल, बिहार में एक चिमनी विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए।

रक्सौल, बिहार में एक चिमनी विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। करीब 20 और लोगों का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंच गये। फंसे मजदूरों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ब्लास्ट के बाद मलबे में कई मजदूर दबे

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा थाना में नरिरगिर में ईंट-भट्टा में आग लगाने के दौरान चिमनी में विस्फोट हो गया। इससे 6 मजदूरों की मौत हो गई और 12 मजदूर घायल भी बताए जा रहे हैं। इसमें चिमनी मालिक भी शामिल है। ब्लास्ट के बाद मलबे में कई मजदूर दब गए जिनकी तलाश जारी है।

फायर ब्रिगेड, पुलिस और 10 एंबुलेंस मौके पर

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस की टीम और एंबुलेंस की करीब दस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

हादसे के वक्त मौके पर थे 50 लोग

घायलों का एसआरपी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा कि जिस वक्त ब्लास्ट हुआ उस वक्त चिमनी के पास करीब 50 लोग थे। इससे मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here