MLC उपचुनाव के लिए बीजेपी ने चुना नेता , जाने किस नेता को मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश के विधान परिषद् उपचुनाव के लिए दारा सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है।

0

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानपरिषद् चुनाव के लिए दारा सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। दारा सिंह चौहान पहले योगी कैबिनेट में मंत्री थे लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले एसपी में चले गए थे। लेकिन इसके बाद 2023 में वे फिर से पार्टी में लौट आए थे।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश के विधान परिषद् उपचुनाव के लिए दारा सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। दारा सिंह चौहान योगी आदित्यनाथ की सरकार में 2017 से 2022 तक मंत्री भी रह चुके हैं। सूबे की राजनीति में दारा सिंह चौहान एक बड़ा नाम हैं। पिछड़े वर्ग में दारा सिंह चौहान की गहरी पैठ मानी जाती है।
बता दें कि बीजेपी के कद्दावर नेता, माने-जाने दारा सिंह चौहान योगी कैबिनेट में मंत्री थे लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। विधानसभा चुनाव में वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर ही चुनाव लड़े थे और उन्होंने जीत हासिल की थी लेकिन 2023 में उन्होंने समाजवादी पार्टी और विधायकी से त्यागपत्र दे दिया था और एक बार फिर से बीजेपी में वापस आ गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here