Buxar: नाबालिक लड़की ने एक्स बॉयफ्रेंड की गोली मारकर की हत्या

जांच में हत्या की वजह त्रिकोणीय प्रेम संबंध सामने आया है।

0
57
bihar

बक्सर (Buxar) में एक नाबालिक लड़की ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने से पहले उसकी प्रेमिका ने उसे स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया था। घटना 18 अप्रैल की है। हत्या के संदेह में प्रेमिका और एक युवक दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जांच में हत्या की वजह त्रिकोणीय प्रेम संबंध सामने आया है। बक्सर (Buxar) के एसपी मनीष कुमार ने बताया कि कृष्णाब्रह्मा थाना क्षेत्र के अरियाओं गांव निवासी चंदन सिंह (20) की 18 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। युवक की हत्या उसकी प्रेमिका (16) ने ही अपने नए प्रेमी अंकित कुमार (22) के कहने पर की थी। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल मृतक चंदन की थी। जो उसने लड़की को रखने के लिए दिया था। पिस्टल को किशोरी के स्कूली बैग से बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि चंदन और किशोरी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच किशोरी टूडीगंज निवासी अंकित कुमार से मिली। उससे किशोरी की बातचीत होने लगी। अब चंदन से वह दूरी बनाने लगी। उधर चंदन लगातार बात करने का दबाव बना रहा था। किशोरी ने अंकित को चंदन के बारे में भी बता दिया। इसके बाद अंकित ने चंदन की हत्या के लिए किशोरी को उकसाना शुरू कर दिया।

लड़की ने पूछताछ में बताया कि चंदन सिंह के पास पिस्टल थी। उसने देखने के बहाने मांगी थी। चंदन ने उसे पिस्टल लाकर दे दिया। इसी बीच उसका चंदन से अलगाव होने लगा। चंदन उसे अंकित से बात करने के लिए रोकने-टोकने लगा। घटना के दिन 18 अप्रैल को वह स्कूल जा रही थी। तभी चंदन ने उसे रास्ते में रोका। इसके बाद लड़की ने स्कूल बैग से बंदूक निकाल कर उसे गोली मार दी।

एसपी ने बताया कि इस घटना में नाबालिक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके नए प्रेमी अंकित को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि लड़की के बयान के बाद हत्या के कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here