दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा

नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 4% बढ़ोतरी (Central Employees DA Hike) को मंज़ूरी दे दी है।

0

दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 4% बढ़ोतरी (Central Employees DA Hike) को मंज़ूरी दे दी है। अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ गया है।

इसे कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार का बड़ा उपहार माना जा रहा है। बढ़े हुए भत्ते के बाद कर्मचारियों का डीए 42 से बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है। 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने की उम्मीद पहले से ही जताई जा रही थी लेकिन अब इस फैसले पर मोदी कैबिनेट ने मोहर लगा दी है। आज इसका औपचारिक ऐलान भी किया जा सकता है। केंद्र सरकार के इस फैसले का फायदा देश के करीब 1 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here