Chandigarh: पीआरटीसी बस कंडक्टर का शव बरामद, हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

पीआरटीसी के चंडीगढ़ डिपो में अपना कामकाज बंद कर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।

0

चंडीगढ़ (Chandigarh) से मनाली (Manali) जाते समय लापता हुई पीआरटीसी (PRTC) बस के कंडक्टर जगसीर सिंह का शव भी मिल गया है। शव कुल्लू से बरामद हुआ है जबकि ड्राइवर के शव को पंजाब ले आए हैं। वही पीआरटीसी के चंडीगढ़ डिपो में अपना कामकाज बंद कर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।

कर्मचारियों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर जान गंवाने वाले मुलाजिमों के संबंध में जल्दी ही कोई बड़ा घोषणा नहीं किया गया तो पंजाब के अन्य डिपो भी काम बंद कर दिया जाएगा। यूनियन के प्रधान रेशम जीत सिंह ने बताया कि कंडक्टर का शव शुक्रवार सुबह कुल्लू से बरामद हुआ है और शव को सिविल अस्पताल कुल्लू में रखा गया है। परिवार पहले ही वहां पर गया हुआ है। उन्होंने बताया कि इस घटना से कर्मचारियों में काफी रोष है। 9 जुलाई को मनाली गई बस गुरुवार को ब्यास नदी में दिखी थी।

मोहाली के खरड़ से हिमाचल घूमने गए दो युवकों का सोमवार से अपने परिवार से संपर्क टूटा हुआ है। जरनैल सिंह और अकरम सिंह खरड़ के रहने वाले हैं। वे दिल्ली नंबर की कार से हिमाचल प्रदेश गए थे। पता चला है कि बुरशेनी डैम पर वह पुलगा गांव के होटल में ठहरे हुए थे। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं है। परिवार ने सोशल मीडिया पर भी लोगों से उनके बारे में मदद मांगी है।शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने भी इस मामले में लोगों से अपील की है कि वह जानकारी देने के लिए सहयोग करें। उन्होंने हिमाचल पुलिस से भी संपर्क किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here