साहसी लोगो की भी रूह कँपा देता है, चाइना का रूयी ब्रिज

0
Ruyi Bridge

दुनिया में एक से बढ़कर एक घूमने की जगहें हैं, जहां जाकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। उन जगहों की खूबसूरती में ही लोग खोने लगते हैं। वहीं कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां जाने की हिम्मत हर कोई नहीं करता, क्योंकि वो जगहें बहुत ही खतरनाक होती हैं। आपने पुल तो कई सारे देखे होंगे, जिसमें से कुछ पर गाड़ियां गुजरती हैं तो कुछ सिर्फ पैदल वालों के लिए होते हैं। लेकिन चीन का रूयी पुल इतना खतरनाक है कि इसपर चढ़ने की हिमाकत हर कोई नहीं करता।

चीन में स्थित इस ब्रिज पर चढ़ने में अच्छे-अच्छे हिम्मती लोगों की भी रूह कांप जाती है। रुयी ब्रिज के नाम से जाने जाने वाले इस ब्रिज का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इस खतरनाक ब्रिज और उसके आसपास का नजारा दिखाया गया है। ये ब्रिज चीन के जेनजिआंग प्रांत में शेंगजिंआंजु घाटी के ऊपर बना हुआ है, जिसकी ऊंचाई 460 फीट है, जबकि यह 328 फीट यानी 100 मीटर लंबा है। असल में यह पुल एक डबल डेक ग्लास ब्रिज है, जिसका नाम रुयी ब्रिज है।

ये पुल दो पहाड़ों के बीच में बना हुआ है और नीचे एक गहरी खाई है, जहां से गिरने का मतलब ही है कि मौत। यही वजह है कि ये पुल देखने से ही खतरनाक लग रहा है। हालाँकि वायरल वीडियो में काफी सारे लोग घूमते भी नजर आ रहे हैं। ये वो लोग हैं, जिनके अंदर हिम्मत कूट-कूट कर भरी हुई है, वरना इस पुल पर चढ़ने के बाद तो एक बार हिम्मती लोग भी डोल जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here