पार्क में घूमने आए बच्चों को सीएम योगी ने दुलारा

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी दित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में आए हुए हैं। यहां पर सीएम योगी अधिकारियों के साथ में बैठक कर रहे हैं और व्यवस्थाओं को बारिकी के साथ परख पी रहे हैं। ऐसे में सीएम योगी की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है जहां पर वे बच्चों से मुलाकात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सीएम योगी ने बच्चों को बांटी चॉकलेट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का एक बार फिर से बाल प्रेम सामने आया है। जहां पर सीएम बच्चों को दुलारते हुए भी दिखाई दिए हैं। दरअसल बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय द्वारा पर गोरखपुर में पहुंचे हुए हैं। यहां पर उनका हेलीकॉप्टर जैसे ही अंबेडकर पार्क के पास में लेंड किया वैसे ही पार्क को घूमने आए बच्चों पर सीएम योगी की अचानक से नजर पड़ गई जहां पर बच्चे हेलीकॉप्टर को देखकर काफी खुश होते हुए नजर आ रहे थे। ऐसे में सीएम योगी बच्चों के पास में पहुंच गए जहां पर उन्होंने बच्चों को दुलारा उनसे प्यार किया और फिर बाद में उनका चॉकलेट भी बांटी। सीएम योगी से मुलाकात के बाद बच्चे भी काफी खुश होते हुए दिखाई दिए।

बच्चों को पास से दिखाया गया हेलीकॉप्टर

सीएम योगी (Cm Yogi) ने बच्चों से मुलाकात के बाद उनसे पूछा कि क्या वह पास से हेलीकॉप्टर को देखना चाहेंगे। जिसके बाद बच्चों ने हां कहा फिर बाद में सीएम ने अधिकारियों को आदेश दिए कि बच्चों को हेलीकॉप्टर के पास ले जाएं और उनको पास से हेलीकॉप्टर दिखाएं। हेलीकॉप्टर को देखने के बाद बच्चे काफी खुश होते हुए दिखाई दिए और अपने प्रदेश की मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया। बताते चलें कि मुख्यमंत्री को बच्चों से काफी प्यार है और वह अगर कहीं जाते हैं तो बच्चों से प्यार करना नहीं भूलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here