UP: मिशन 2024 को लेकर महिलाओं को लुभाने निकलेंगी महिला मोर्चा की टीम

0
BJP

देश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अभी से तैयारियो में जुट गई है। महिलाओं को लुभाने के लिए महिला मोर्चा की टीम उन इलाकों में पहुंचेगी जहां पर बीजेपी की पकड़ मजबूत नहीं है।

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी बीजेपी

देश पर पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बन गई है। जबकि एक राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है। लेकिन बीजेपी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुट गई है। बीजेपी हर हाल में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को जीतना चाहती है। बीजेपी ने एक रणनीति तैयार की है जहां भी बीजेपी की पकड़ मजबूत नहीं है वहां पर महिला मोर्चा की टीम महिलाओं और युवतियों से मुलाकात करेंगी। उन्हें सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देगी और बताएंगे कि किस तरीके से बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए कौन-कौन सी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं के साथ वोटरों को लुभाने का काम किया जाएगा।

छात्राओं महिलाओं से महिला मोर्चा की टीम करेगी मुलाकात

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ने जानकारी देते हुए बताया है कि 30 जिलों की 30 लोकसभा सीटों पर महिला मोर्चा की टीम महिलाओं और युवती के पास पहुंचने का काम करेंगी। खास तौर पर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं से महिला मोर्चा की महिलाएं मुलाकात करेंगी। इसी के साथ-साथ 10 लाख सेल्फी लेने का लक्ष्य भी रखा गया है। यूपी के जिन जिलों में महिला मोर्चा की तरफ से कार्यक्रम किए जाएंगे उनके नाम भी उजागर किए गए हैं। जिनमे मुरादाबाद देहात, श्रावस्ती, रायबरेली सदर, अंबेडकरनगर, आलापुर, लखनऊ मध्य, भोगनीपुर, घाटमपुर, मानिकपुर, झांसी, महोबा, अतरौलिया, मुहमदाबाद, डुमरियागंज, आजमगढ़ सदर, कप्तानगंज, सिरसागंज, बहेड़ी, बोजीपुरा, सहसवान, करहल,वाराणसी दक्षिणी, कुंडा, जमानियां, गंगापार, घोरावल, अमरोहा, बेहट, सहारनपुर देहात, मेरठ शहर यह जिले शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here