दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कोल्ड अटैक

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने बढ़ाई कपकपी। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट।

0
9

दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप (Cold attack) छाया हुआ है। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही बर्फीली हवाओं से दिल्ली में एक बार फिर से ठंड बढ़ चुकी है। आने वाले दिनों में शीतलहर चलने से न्यूनतम टेंपरेचर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को सुबह से ही ठंडी हवाओ के कारण तापमान में गिरावट हो गई है। बढ़ती ठंड (Cold attack) से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। कोहरे और शीतलहर के कारण विमानों की आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है। राजधानी में कुछ उड़ानें कोहरे के कारण विलंबित हैं।

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

दिल्ली-एनसीआर में रविवार से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक़, बर्फ से ढके पहाड़ों से बर्फीली उत्तरपूर्वी हवाएं पहले ही मैदानी इलाकों की ओर बहने लगी हैं। पश्चिमी विक्षोभ, जिसने उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े क्षेत्रों में ठंड से राहत दिलाई थी, पीछे हटना शुरू हो गया है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि, पश्चिमी विक्षोभ से राहत मिलने से पहले उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में इस महीने के अधिकांश दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

यह पिछले 10 से 11 दिनों से भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की परत और दो पश्चिमी विक्षोभों के बीच एक बड़े अंतर के कारण था। जिसने बर्फ से ढके पहाड़ों से ठंडी हवाओं को सामान्य से अधिक समय तक चलने दिया। आने वाले दिनों में शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही शीतलहर से तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हालांकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक़, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने (Cold attack) के आसार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here