Homeखेलक्रिकेटDC vs MI, IPL 2023: रोहित शर्मा के अर्धशतक की बदौलत मुंबई...

DC vs MI, IPL 2023: रोहित शर्मा के अर्धशतक की बदौलत मुंबई ने सीजन 16 का पहला मैच जीता

DC vs MI, IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 16 वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कल दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला गया, जिसमे मुंबई की टीम ने दिल्ली को हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं, दिल्ली को लगातार चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आयी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सभी 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल ने 25 गेंदों में 54 रन बनाये। पटेल की पारी में चार चौके और पांच छक्के लगे। कप्तान डेविड वॉर्नर ने 51 रन की पारी खेली। पीयूष चावला MI के लिए 3/22 के आंकड़े के साथ सबसे सफल गेंदबाज थे। अब दिल्ली की टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर आ गई है।

मुंबई इंडियंस की पारी

MI ने आखिरी गेंद में 173 रन के लक्ष्य का पीछा किया, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में 65 रन बनाए। तिलक वर्मा और इशान किशन ने क्रमश: 41 और 31 रन बनाए। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो और मुस्तफिजुर रहमान ने एक विकेट लिया।

DC vs MI प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान।

मुंबई प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (c), इशान किशन (w), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular