दीपक सक्सेना ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

0
Deepak Saxena

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) को लेकर उलटी गिनती शुरू हो गई है। इस बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के करीबी और 2019 में उनके के लिए अपनी सीट खाली करने वाले दीपक सक्सेना (Deepak Saxena) ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। दीपक सक्सेना अपने बेटे अजय सक्सेना के साथ बीजेपी में शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश में यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस नेताओं ने पार्टी से किनारा किया है। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले सैयद जफर भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री, मीडिया उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता रह चुके सैयद जफर को भोपाल के बीजेपी कार्यालय में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा, सीएम मोहन यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here