डुमरियागंज से भारी जन-समूह के साथ जगदंबिका पाल ने निकाला रोड शो

इस विशाल रोड शो में सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं व भारी जन समूहों ने जगह-जगह पर फूलो की बरसात की।

0

Siddharthnagar News: लोकसभा चुनाव 2024 का विगुल बजते ही सिद्धार्थनगर जिले से भाजपा लोकसभा के प्रत्याशी जगदंबिका पाल द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र डुमरियागंज से भारी जन-समूह और कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो निकाला। रोड शो में डुमरियागंज से इटवा, ढेबरुआ शोहरतगढ़ होते हुए धेन्सा में समापन हुआ। इस विशाल रोड शो में सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं व भारी जन समूहों ने जगह-जगह पर फूल मालाओं के साथ भाजपा से प्रत्याशी सांसद जगदंबिका पाल का स्वागत किया।

वही इस दौरान जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा प्रत्याशी के साथ रोड में शामिल रहे।जहाँ मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी व सांसद जगदंबिका पाल ने पूरे कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनवाया और चौथी बार भी सभी से उन्हे वोट करने को लेकर अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here