इटावा: लड़कों ने कार पर किया ऐसा स्टंट, पुलिस ने सिखा दिया सबक

0

यूपी के इटावा (Etawah) में पुलिस के द्वारा कार पर स्टंट दिखाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का काम किया गया। यहां कार सवार लड़कों ने चलती कार पर स्टंट किया तो पुलिस हरकत में आ गई और लड़कों को सबक सिखाने का काम किया।

स्टंट करने का वायरल हुआ था वीडियो

इटावा (Etawah) में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लगातार पुलिस लोगों को जागरूक करने का काम करते हुए दिखाई देती रहती है लेकिन कुछ लोग नियमों का पालन करते हैं तो कुछ लोग अपनी हरकतों से बात नहीं आते हैं। फिर उनको सबक सिखाने का काम पुलिस करती है। ऐसा ही एक मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुमेर सिंह किले से सामने आया है। यहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें कुछ लोग कार पर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर पड़ी तो पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया गाड़ी का नंबर निकाला और बाद में 10500 का चालान काट दिया। चालान कटने के बाद स्टंट करने वाले स्टंट बाजो में हड़कंप मच गया।

सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर पुलिस ने की अपील

सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति एक बार फिर से पुलिस ने जनता से अपील करने का काम किया है। पुलिस से जनता से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आप लोग नियमों का पालन किया करें। अगर आप बाइक चलाते हैं तो एक बाइक पर दो लोगों से ज्यादा ना बैठाएं और हेलमेट लगाकर चलाएं। वहीं अगर आप कार चलाते है तो आप सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें जिससे आप दुर्घटनाओं का शिकार होने से बच सके। वही वाहनो पर किसी भी तरीके का आप स्टंट ना करें। स्टंट करने से आपकी जान जोखिम मैं आ सकती है। क्योंकि आपका घर पर कोई इंतजार कर रहा है। इस बात का आप हमेशा ध्यान रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here