बाँदा: पुलिस और एसओजी की टीम ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा

बैंक से केसीसी बनवाने के नाम पर लिए जाने वाले कमीशन को लेकर विवाद हुआ था।

0

Banda News: उत्तर प्रदेश के बाँदा में पुलिस और एसओजी की टीम ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया। जहाँ दोस्तों ने ही युवक का पहले गमछा से गला घोंटा गला फिर सिलबट्टे से कुचलकर उसे दर्दनाक मसुत के घाट उतार दिया। बैंक से केसीसी बनवाने के नाम पर लिए जाने वाले कमीशन को लेकर विवाद हुआ था।

वही हत्या करने के बाद बोलोरो गाड़ी से देहात कोतवाली इलाके के जौरही गांव में बीते 7 मार्च शव को आरोपियों ने ठिकाने लगा दिया था। जहाँ इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गमछा व पत्थर भी बरामद किया है। वही आगे की जाँच -पड़ताल में पुलिस की टीम जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here