I.N.D.I.A. गठबंधन में Pallavi Patel ने बढ़ाया कदम

अब खबर है कि उन्होंने इंडिया अलायंस के तहत तीन सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

0

लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश में I.N.D.I.A. गठबंधन, समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अलावा इस अलायंस में तीसरा बड़ा चेहरा अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल का है। अब खबर है कि उन्होंने इंडिया अलायंस के तहत तीन सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

अपना दल (कमेरावादी) यूपी की 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ये सीटें फूलपुर, मिर्जापुर और कौशांबी हैं। जहाँ पार्टी की कार्यवाहक अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमें इंडी गठबंधन से ये सीटें चाहिए। कार्यवाहक अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने जिन सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

ये सीटें इंडी गठबंधन के तहत सपा के पास हैं। हालांकि, उन्होंने सपा से बातचीत कर इन सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है या नहीं। अभी यह क्लियर नहीं है। बुधवार को पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक हुई थी। जिसमें पार्टी ने यह फैसला लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here