बदायूं दोहरे हत्याकाण्ड को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर

इस बीच दो मृत बच्चों आयुष और आहान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में हुए खुलासे को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।

0

उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो मासूम बच्चों की घर में घुसकर की गई हत्या ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। बच्चों के परिवारजन अब भी इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। बता दें कि हत्या के एक आरोपी साजिद को पुलिस ने ढ़ेर कर दिया है। वहीं, एक अन्य आरोपी जावेद फरार है और उसकी तलाश जारी है। इस बीच दो मृत बच्चों आयुष और आहान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में हुए खुलासे को देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।

आयुष और आहान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाली जानकारी सामने आई है। दोनों बच्चों पर मल्टीपल शार्प वेपन से वार किए गए हैं। बड़े बच्चे आयुष की बॉडी पर 14 और आहान की बॉडी पर 9 वार किए गए हैं। जानकारी मिली है कि गर्दन पर वार करने के बाद दोनों बच्चों की पीठ, छाती, और पैरों पर मल्टीपल शार्प वेपन से वार किए गए। पैरों पर इस तरह के वार मिले हैं जैसे जब कोई भाग रहा हो और उस समय उस पर वार किए गए हो।

जहाँ इस हमले में आयुष और अहान की मौत हो गई। वही एनकाउंटर में मारे गए आरोपी साजिद की प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसको तीन गोलियां लगी थीं। मृतक बच्चों के पिता प्राइवेट ठेकेदार हैं, घटना के समय वे जिले से बाहर थे। घर पर पत्नी संगीता के अलावा उनकी मां मौजूद थीं। पुलिस ने अबतक यह स्पष्ट नहीं किया है कि साजिद ने बच्चों की हत्या क्यों की और जावेद कहां है। पुलिस ने एफआईआर में जावेद और साजिद दोनों पर हत्या (आईपीसी धारा 302 के तहत) का मामला दर्ज किया है। मामला अलग-अलग समुदाय के लोगों से जुड़ा मानते हुए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here