लखनऊ के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर से जालसाजों ने ठगे करोड़ो रूपए

0
Lucknow

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर से जालसाजों ने दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। जालसाजों द्वारा ठगे जाने के बाद पद्म श्री से सम्मानित डॉक्टर ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। डॉक्टर ने अपनी शिकायत में कहा, ‘मैं एक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म के विज्ञापन देखकर इसका सदस्य बना। उन्होंने मुझसे पैसे जमा करने को कहा और बाद में बार-बार अपनी वेबसाइट पर मुनाफा दिखाया। अकाउंट फायदा दिखा रहा था। उन्होंने मुझसे और ज्यादा रुपये जमा करने के लिए कहा। जब यह रकम 2.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गई तो मैंने रुपये निकालने के लिए कहा।’

डॉक्टर ने आगे बताया, ‘रुपये निकालने के लिए कहने पर उन्होंने कमीशन के रूप में और रुपये जमा करने को कहा। जब उन्होंने कमीशन पर ज्यादा जोर दिया तो मैंने उनसे मेरे लाभ में से कटौती करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। धोखाधड़ी का अहसास होने पर मैंने शिकायत दर्ज कराई।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर ने नई दिल्ली में दिल्ली साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here