Homeन्यूज़क्राइमDelhi: युवक की हत्या कर शव को बोरे में डालकर फेंका

Delhi: युवक की हत्या कर शव को बोरे में डालकर फेंका

दिल्ली के नबी करीम इलाके में सोमवार सुबह प्लास्टिक बैग में एक युवक की लाश मिलने से कोहराम मच गया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष थी। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके सिर पर किसी भारी चीज से चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरएमएल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। प्रारंभिक जांच के बाद युवक की हत्या की आशंका गली के एक युवक पर जताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे नबी करीम थाने की पुलिस को सूचना मिली कि राजधानी मेडिकोज के पास प्लास्टिक के एक बोरे में युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत वहां पहुंच गई। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम को बुला लिया गया।

मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वारकर हत्या की गई है।

छानबीन के बाद पुलिस को घटना स्थल के पास गली नंबर-10, मुल्तानी ढांडा में जमीन पर खून पड़ा मिला। उसके आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की। घटना स्थल से चंद मीटर दूर एक मकान में संदिग्ध युवक का पुलिस को पता चला उसके घर पर छापेमारी करने पर वह घर से गायब मिला। पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular