Homeन्यूज़क्राइमनवी मुंबई में पति ने पत्नी की चाकू घोंपकर की हत्या

नवी मुंबई में पति ने पत्नी की चाकू घोंपकर की हत्या

नवी मुंबई में, एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर पर पत्नी से विवाद के बाद कथित तौर पर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को इस जानकारी का खुलासा किया। सीबीडी पुलिस थाने से एक अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात को सीबीडी बेलापुर के सेक्टर चार में यह घटना हुई और आरोपी को सोमवार सुबह हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के अनुसार, दंपति के बीच अक्सर लड़ाई होती थी और ऐसी ही किसी बात पर विवाद होने के बाद आरोपी ने रात करीब नौ बजे अपनी पत्नी पर कई बार चाकू से वार किए। घटना में बुरी तरह घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया और मृतका राजविनकौर (32) का शव घर में खून से लथपथ मिला। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) एवं अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular