Delhi Crime: होटल में मिली दो लाशे, लड़के ने खुद की ली जान

दिल्ली के होटल में मिली दो लाशे जिसमे एक लड़का और एक लड़की है| लड़के ने लड़की की बेरहमी से हत्या की|

0
42

बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है| यहां एक होटल में एक लड़के ने एक लड़की की बेरहमी से हत्या कर खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया| जिस कारण उस लड़के की भी मौत हो गयी| इस घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर वहाँ पहुंची और दोनों लाशों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़, होटल मालिक ने फोन कर जानकारी दी कि होटल के एक कमरे में दो लाशे पड़ी है| घटना की सूचना मिलते ही बवाना थाने से पुलिस टीम वहाँ पहुंची और कमरे में दोनों लड़के और लड़की की लाशे पड़ी देखी|

पुलिस ने होटल के रिसेप्शन पर पूछताछ की तो मालूम चला कि दोनों मृतक 21 साल के हैं| यह मंगलवार सुबह 10 बजे होटल पहुंचे थे| फिर दोनों अपने कमरे में चले गए। कमरे में जाने के बाद ये लोग बाहर नहीं निकले।

जाँच में सामने आयी यह बात

शुरुआती जांच में लड़की की गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं लड़के के मुंह पर झाग के निशान पाए गए और लड़के के शव से दुर्गंध भी आ रही है। लड़के के शव के बगल में उल्टी की हुई है। होटल रूम के बाथरूम में भी काला पदार्थ दिख रहा है, जिसे पुलिस उल्टी ही मान रही है। पुलिस ने मौके से एक खून से सना चाकू और सल्फास का पाउडर बरामद किया है। क्राइम टीम और रोहिणी की एफएसएल टीम ने मौके का मुआयना किया है। जिसमे बताया जा रहा है कि, लड़के ने पहले लड़की की हत्या की। फिर सल्फास की गोलियां खा लीं, जिससे उसकी मौत हो गई। उनके कमरे के बाहर का सीसीटीवी फुटेज जांचने पर कोई भी कमरे के अंदर आता हुआ नहीं दिखा है। फ़िलहाल हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस अपनी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here