दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम ने किया अपने पहले बच्चे का स्वागत

2018 में शादी के बंधन में बंधने वाले इस प्यारे जोड़े ने इस साल जनवरी में गर्भावस्था की घोषणा की थी।

0
Dipika Kakar

मुंबई: लोकप्रिय टेलीविजन जोड़ी दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम को कल 21 जून को एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है।

शोएब ने इंस्टाग्राम पर खुशखबरी साझा की। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, अल्हम्दुलिल्लाह आज 21 जून 2023 की सुबह हमें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है। यह प्रीमैच्योर डिलीवरी है, चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे लिये दुआ करें।” दीपिका (Dipika Kakar) ने उसी बयान को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया।

2018 में शादी के बंधन में बंधने वाले इस प्यारे जोड़े ने इस साल जनवरी में अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी।

दीपिका और शोएब प्यार ने जैसे ही माता-पिता बनने की ख़ुशी सबके साथ साँझा की, उनके प्रशंसक उनके बेटे की एक झलक पाने के लिए उत्सुक हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मीठे संदेशों और आशीर्वादों से लबरेज हैं। प्रशंसकों ने इस जोड़े को हार्दिक बधाईया दी है। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम को उनके नन्हे राजकुमार के आने पर बधाई!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here