इंदौर में बदमाशोंं ने युवक से मारपीट कर उससे रुपये मांगे

बदमाशों ने युवक को पीटा और कहा ही बोल- हम तेरे पापा है। आरोपियों ने पीड़ित से 5 लाख रुपये भी मांगे।

0
Indore

भोपाल के बाद इंदौर (Indore) से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पांच अपराधी एक युवक को तब तक पीटते नजर आ रहे है। जब तक वह बेहोश होकर गिर नहीं जाता। दोस्त की बहन पर नजर रखने के शक में पांच दोस्त एक युवक को पार्टी मनाने अपने साथ ले गए। उन्होंने बॉम्बे हॉस्पिटल के पास ले जाकर उसे मारा-पीटा और उसका वीडियो बनाया। उससे बुलवाया कि बोल- हम तेरे पापा है। सभी आरोपी नशे में थे। वे युवक से रुपये भी मांग रहे थे। बदमाशों ने मारते-मारते युवक से 5 लाख रुपये मांगे। उन्होंने मारपीट का वीडियो ऑनलाइन वायरल फैलाने की भी धमकी दी।

मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के बॉम्बे हॉस्पिटल के पास का है। यहां अर्जुन नामक युवक अपने घर गणेश नगर जा रहा था। बीच रास्ते उसे उसकी कॉलोनी के रहने वाले मिलन नागर, चीकू, नवेश उर्फ गुरु, अंगद सिंह सरदार और देवेश मिल गए। इन बदमाशों ने अर्जुन से कहा कि आज अंगद का जन्मदिन है। बायपास पर चलो पार्टी मनाएंगे। पीड़ित युवक ने उन पर भरोसा कर लिया। वह उनके साथ मिलन नागर की कार में बैठ गया। आरोपी अर्जुन को बॉम्बे हास्पिटल के पास ले गए। उन्होंने पीड़ित को वहां उतारा और उसके साथ मारपीट करने लगे। बदमाशों ने अर्जुन से कहा कि तू नवेश की बहन को छेड़ता है। तुझे पता है हम कितने बड़े डॉन है। हमारे ऊपर धारा 302 लगी हुई है।

मारपीट कर दी धमकी

इतनी देर में नवेश भी बुलेट से बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंच गया। उसके बाद पांचों ने अर्जुन के साथ जमकर मारपीट की और इसका वीडियो बनाया। बदमाशों ने युवक से बुलवाया कि – हम तेरे पापा है। सभी आरोपी नशे में धुत थे। वे अर्जुन से रुपये की भी मांग कर रहे थे। उन्होंने मारते-मारते अर्जुन से 5 लाख रुपये मांगे। बदमाशों ने अर्जुन को धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो मारपीट का वीडियो वायरल कर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here