लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू, गोगोई बोले- मणिपुर आज इंसाफ मांगता

गौरव गोगोई ने कहा, प्रधानमंत्री मणिपुर क्यों नहीं गए? मणिपुर पर बोलने में 80 दिन क्यों लग गए। कई जगह CM बदले फिर मणिपुर में क्यों नहीं?

0

लोकसभा (Lok Sabha) में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो चुकी है। कांग्रेस की ओर से गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) ने चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह बात संख्या की नहीं थी, यह मणिपुर पर इंसाफ की बात है। मणिपुर आज इंसाफ मांगता है। बेटी, छात्र इंसाफ मांगते हैं। प्रधानमंत्री मणिपुर क्यों नहीं गए? मणिपुर पर बोलने में 80 दिन क्यों लग गए। कई जगह CM बदले फिर मणिपुर में क्यों नहीं?

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चर्चा की शुरुआत सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने की। उन्होंने कहा कि मणिपुर पर राहुल गांधी क्यों नहीं बोले। सदन में राहुल गांधी तैयारी करके नहीं आए थे। कांग्रेस राष्ट्रवाद की बात ना करे। इन्हें लगता है कि भारत माता की जय नारा BJP का है। बलिदान के बारे में कांग्रेस को पता ही नहीं है। अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष की एकजुटता का टेस्ट है। एक दूसरे से लड़ रहे हैं और नाम I.N.D.I.A. रखा हैै।

बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब 10 तारीख को प्रधानमनंत्री नरेंद्र मोदी देंगे। मोदी सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा तीन दिन तक होगी। वहीं इस चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से 5 मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमन, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और किरेन रिजीजू सहित और 10 सांसद बहस में हिस्सा लेंगे।

इन सांसदों में निशिकांत दुबे, राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, रमेश बिधूड़ी, हिना गावित शामिल हैं। बीजेपी की ओर से बहस की शुरुआत निशिकांत दुबे करेंगे। आपको बता दें मोदी सरकार के खिलाफ आने वाला ये पहला अविश्वास प्रस्ताव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here