भारत में इस बार इस दिन मनाई जाएगी ईद

0
3
Eid

हर मुसलमान को रमजान (Ramadan) के महीना का बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है। इस्लाम धर्म में इसे सबसे पाक महीना माना जाता है। कहा जाता है कि, रमजान (Ramadan) में की गई इबादत का फल कई गुना अधिक मिलता है। इसके अलावा रमजान (Ramadan) इसलिए भी खास है क्योंकि इसी महीने के अंतिम दिन ईद मनाई जाती है। ईद मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्यौहार होता है। इस दिन सब एक-दूसरे से गले मिलते हैं और सेंवई बांटते हैं।

बता दे कि, हर बार कि तरह इस बार भी इंडिया में ईद की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, पहले अरब देशों में ईद के चांद का दीदार होता है। अरब देशों में ईद मनाने के एक दिन बाद ही भारत में ईद मनाई जाती है। जहाँ अरब में 20 अप्रैल को चांद नजर आ गया है तो ऐसे में भारत में 22 अप्रैल (शनिवार) को ईद मनाई जाएगी।

जाने ईद का महत्व

ईद के दिन इस्लाम को मानने वाले सभी लोग मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज अदा करने जाते हैं। इसके बाद सभी एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद और शुभकामनाये देते हैं। वहीं ईद के दिन हर मुस्लिम घर में कई तरह के अच्छे-अच्छे पकवान बनाते है। जिसमें मीठी सेवई खासतौर से बनाई जाती है। वहीं ईद के दिन सभी नए कपड़े पहन कर एक -दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते है। जहाँ ईद भाईचारे का पर्व माना जाता है। जिसे सभी मुश्लिम भाई बड़ी ही धूमधाम से मानते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here