आज पढ़ी जाएगी अलविदा जुम्मे की नमाज

0
2
Jumma prayers

इस्लाम में सबसे पाक महीना रमजान (Ramadan) को माना गया है। रमजान में हर मुसलमान रोजा रख कर अल्लाह की इबादत करता है। रमजान (Ramadan) में रोजे का महत्व इसलिए भी अधिक होता है क्योंकि इस महीने में की गई इबादत का फल कई गुना ज्यादा मिलता है। रमजान (Ramadan) के आखिरी दिन ईद मनाई जाती है लेकिन ईद से एक दिन पहले जुम्मे की नमाज अदा की जाती है। जिसे अलविदा जुम्मा भी कहा जाता है।

इस्लाम में जुम्मे की नमाज का महत्व काफी अधिक बताया गया है। आपको बता दें कि, इस्लाम धर्म में जुम्मा यानी शुक्रवार के दिन को काफी खास माना गया है। रमजान (Ramadan) में हर शुक्रवार की अहमियत अधिक होती है लेकिन आखिरी जुम्मा हर मुसलमान के लिए विशेष महत्व रखता है।

आज यानी 21 अप्रैल 2023 को अलविदा जुम्मे की नमाज पढ़ी जाएगी। ईद से एक दिन पहले आखिरी जुम्मा होता है। जिसमें सभी मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपडे पहनकर मस्जिद जाते हैं और अलिवदा की नमाज अदा करते हैं। लखनऊ इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया (Lucknow Islamic Center of India) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आज (शुक्रवार) को अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी। शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर जामा मस्जिद ईदगाह में जुम्मे की नमाज पढ़ी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here