फेमस सिंगर सनम पूरी ने रचाई अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी !

0
Sanam Puri wedding

फेमस सिंगर सनम पुरी ने भी अपनी गर्लफ्रेंड जुकोबेनी टुंगो संग पंजाबी परंपराओं और नागा रीति-रिवाजों से शादी की। सनम पुरी ‘इश्क बुलावा’ और ‘फकीरा’ जैसे गाने गाने के लिए मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर सिंगर की शादी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
सनम पुरी को फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ के इश्क बुलावा और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के फकीरा जैसे टाइटल ट्रैक के लिए जाना जाता है। सिंगर सनम हमेश अपने गानों की वजह से दुनिया भर में खूब चर्चा में रहते हैं। सनम पुरी कई पुराने सुपरहिट गानों के शानदार रीमेक बनाने के लिए भी पॉपुलर हैं। वह भारतीय पॉप-रॉक बैंड सनम का हिस्सा हैं। गायक और संगीतकार ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड Zuchobeni Tungoe से शादी कर ली है। बीते साल 11 मार्च 2023 को सनम पुरी और जुकोबेनी टुंगो ने एक-दूसरे से सगाई की थी।

सनम पुरी ने जुकोबेनी टुंगो से की शादी

फेमस सिंगर सनम पुरी ने अपनी गर्लफ्रेंड जुकोबेनी टुंगो संग क्रिश्चियन व्हाइट वेडिंग थीम बेस्ड शादी की है, जिसकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कई पुराने क्लासिक भारतीय बॉलीवुड गीतों से संगीत प्रेमियों का दिल जीतने वाले सनम किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सिंगर सनम पुरी ने भी अपनी गर्लफ्रेंड संग दो रीति-रिवाज से शादी रचाई। पहले क्रिश्चियन और दूसरी बार नागा रीति-रिवाज से की।

सनम पुरी ने रीति-रिवाजों के साथ अपनी शादी

सनम ने कहा, ‘मैं बता नहीं सकता की मैं कितना खुश हूं। ये शादी वैसी है जैसी मैं हमेशा से चाहता था। हमारे बीच जो रिश्ता है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं अपनी पत्नी के साथ नई शुरूआत के लिए बहुत उत्साहित हूं। अपनी शादी के बारे में और अधिक जानकारी शेयर करते हुए, सिंगर ने बताया कि पंजाबी परंपराओं और नागा रीति-रिवाजों से शादी हुई है।’

सनम पुरी-जुकोबेनी टुंगो का वेडिंग लुक

बीते साल 11 मार्च 2023 को सनम पुरी और जुकोबेनी टुंगो ने एक-दूसरे से सगाई की थी। इस कपल ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में नागालैंड में 11 जनवरी को शादी की। जुकोबेनी को व्हाइट कलर के शीन वेडिंग गाउन में देख सकते हैं। तो वहीं सनम ब्लैक कलर के टक्सीडो में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here