हरदोई पुलिस ने चोर गैंग गिरोह के दो शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0
Hardoi

Uttar Pradesh: हरदोई (Hardoi) की हरियावा कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी हुई है। चोर गैंग के दो शातिर अभियुक्त को पुलिस ने नगदी जेवरात मोटरसाइकिल व अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया। चोरों ने बीते कई दिनों में क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस काफी दिनों से इन चोरों की तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर हरियावा कोतवाली पुलिस ने माल सहित चोरों को गिरफ्तार किया है।

हरदोई (Hardoi) पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी (SP Keshav Chandra Goswami) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि पकड़े गए चोरों के द्वारा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद पुलिस की टीम में बनाकर इन चोरों की तलाश की जा रही थी। जानकारी मिलने पर हरियावा कोतवाली पुलिस ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की जिस दौरान उनके पास से चोरी किया गया माल मोटरसाइकिल, हथियार व नगदी बरामद हुई है। इन चोरों को गिरफ्तार करके अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here