हरदोई: मोबाइल विवाद को लेकर लड़की पर अज्ञात लोगों ने किया चाकू से हमला

0

उत्तर प्रदेश: हरदोई जनपद (Hardoi) में दिन दहाड़े युवती पर एक बाइक सवार युवक के द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। कल देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी ने दुकान पर जाते समय युवती पर धारदार हथियार से हमला किया था। हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घायल लड़की को हरदो (Hardoi) के मेडिकल कॉलेज में स्थानीय लोगों के द्वारा भर्ती करवाया गया था, जहां पर उसका इलाज चल रहा था।

घायल किशोरी हरदोई (Hardoi) के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मोहलिया बाईपास पर किराए पर अपने परिवार के साथ रहती है। यह परिवार मूल रूप से हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के कपूरापुर का रहने वाला है। हमले के बाद पर आरोपी की तलाश में हरदोई पुलिस की कई टीम लगी हुई थी। हरदोई पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार करके अग्रिम विधिक कार्रवाई की हुई है। हरदोई पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लड़की के दूर का रिश्तेदार है, जो पहले एक ही मकान में किराए पर रहते थे। मोबाइल को लेकर कुछ बात हुई थी, जिसके बाद आरोपी युवक ने लड़की पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसको पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करके अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here