Fatehabad: बलियाला हेड पर मिला विवाहित महिला का शव

टोहाना पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पंजाब पुलिस को सौंप दिया। पंजाब पुलिस पोस्टमार्टम कर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

0
Haryana

फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र में पंजाब के लहरा गागा क्षेत्र के गांव बूटा सिंह की एक विवाहित महिला का शव बलियाला हेड पर नहर में मिला। टोहाना पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पंजाब पुलिस को सौंप दिया। पंजाब पुलिस पोस्टमार्टम कर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। परिजनों के मुताबिक महिला और उसके पति के बीच अक्सर झगड़े होते थे। इसके चलते उसने नहर में छलांग लगा दी।

जानकारी के अनुसार

महिला के पति सोनी सिंह के चचेरे भाई चमकौर सिंह ने बताया कि उसके भाई सोनी सिंह और उसकी पत्नी सुमन उर्फ माटा के बीच झगड़े होते रहते थे। सोमवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। रात 12 बजे तक उनका झगड़ा चलता रहा। परिजनों ने उन्हें शांत करवाया। बाद में इसी को लेकर उसने नहर में छलांग लगा दी। दो युवकों ने उसे बचाने के लिए प्रयास भी किया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

बाद में डेड बॉडी पंजाब से बहते हुए बलियाला हेड के पास पहुंची। यहां लोगों से मिली सूचना के आधार पर आकर टोहाना पुलिस ने शव को बाहर निकाला। टोहाना पुलिस ने मामले की सूचना पंजाब पुलिस को दी। इसके बाद पंजाब पुलिस भी मौके पर पहुंची। टोहाना पुलिस ने शव को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में आगामी कार्रवाई पंजाब पुलिस की ओर से ही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here