Gaganyaan Mission की पहली टेस्ट फ्लाइट का सफलता पूर्वक हुआ परीक्षण

इसरो (ISRO) चीफ एस सोमनाथ ने कहा मुझे गगनयान टीवी-डी1 मिशन की सफल परीक्षण की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।

0

गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) की पहली टेस्ट फ्लाइट का सफलता पूर्वक परीक्षण कर लिया गया है। इसके साथ ही भारत ने अंतरिक्ष जगत में एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

इस मौके पर इसरो (ISRO) चीफ एस सोमनाथ ने कहा ‘मुझे गगनयान टीवी-डी1 मिशन की सफल परीक्षण की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। मॉनिटरिंग में गड़बड़ी के कारण परीक्षण रोक दिया गया था हमने इसका पता लगाया और तुरंत ठीक कर दिया।’

उन्होंने कहा कि ‘गड़बड़ी के कारण लिफ्ट-ऑफ को थोड़ी देर के लिए रोक दिए जाने के बाद दूसरे प्रयास में टेस्ट उड़ान लॉन्च किया गया।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here