राणापुर में धूमधाम से हुई गणपति बप्पा की विदाई

0
Ranapur

राणापुर (Ranapur) नगर में गणपति बप्पा की विदाई बड़े धूमधाम तरीके से की गई जिसमें अंचल से आए हुए ग्रामीण भी इस समारोह में शामिल हुए, साथ ही हल्की-फुल्की बारिश के साथ बप्पा की विदाई हुई।

गणपति बप्पा का चल समारोह काफी धूमधाम से निकला। साथ ही डीजे और गणपति बप्पा की मूर्तियां लेकर साथ में ग्रामीण जन पधारे। उनके द्वारा माहौल बहुत जोरदार बनाया गया और गुलाल उड़ाकर बप्पा की शानदार विदाई की गई। डीजे की धुन पर ग्रामीणों ने बहुत आनंद उठाया और बप्पा को विदा किया।

राणापुर (Ranapur) नगर द्वारा स्थापित गणपति जी की मूर्ति का चल समारोह डीजे की धुन पर रात्रि को 8:00 बजे प्रारंभ हुआ। इसमें गहरी डूंगरी, जवाहर मार्ग और अयोध्या बस्ती, गणपति विसर्जन के लिए बप्पा का चल समारोह निकाला। साथ ही नगर के लोगों ने इस चल समारोह का काफी धूमधाम से आनंद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here