ईद मिलादुन्नबी के पर्व पर शहर से लेकर गांव तक रही धूम

जुलूस में सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस की रही तैनाती।

0

Uttar Pradesh: ख़बर बलिया (Ballia) से है जहाँ जुलूस ए मोहम्मदी अकीदत और हर्ष के साथ निकाला गया। पूरे जिले में ईद मिलादुन्नबी (Eid Miladunnabi) की धूम रही। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया (Ballia) में ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़ा ही धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक निकाला गया जुलूस। गांव में भी मुस्लिम समुदाय द्वारा जुलूस निकालकर पैगंबर मोहम्मद साहब को याद किया गया। आज ही हुआ था हजरत मोहम्मद साहब का जन्म। जिसे बड़े ही धूमधाम से मनाते है। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। उनके देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न हुआ।

इस दिन हुआ था हजरत मोहम्मद साहब का जन्म

जुल्फिकार अली ख़ान ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी (Eid Miladunnabi) को मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। आज के दिन सुबह चार बजे उनका जन्म हुआ था। उसी खुशी में यह त्यौहार मनाया जाता है। यही नहीं इसी दिन इसी महीने को उनका देहांत भी हुआ था। हजरत मोहम्मद 12 दिन बीमार रहे थे। बारावफात का मतलब इंतकाल इसलिए इसे ये नाम दिया गया है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12 रबी उल अव्वल की तारीख को पड़ने वाले इस दिन को पूरे विश्व में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन लोग मस्जिदों में जाकर नमाज अता करते हैं और मोहम्मद साहब के द्वारा बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here