लखीमपुर खीरी: प्रेमी ने प्रेमिका की छोटी बहन की ली जान

हत्या का कारण मृतका की बड़ी बहन और आरोपी युवक के बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

0

Lakhimpur Kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी में नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों ने एक युवक पर छात्रा की हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या का कारण मृतका की बड़ी बहन और आरोपी युवक के बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

एक गांव निवासी व्यक्ति शुक्रवार को नीमगांव थाने पहुंचा। गांव में ही रिश्तेदारी में रहने वाले मैलानी थाना क्षेत्र निवासी युवक पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बहन कक्षा आठ में पढ़ती थी। 25 सितंबर की रात किशोरी और उसकी बड़ी बहन सो रही थी।

सुबह छोटी बेटी बहन मृत अवस्था में पड़ी मिली। उस समय घटना का पता न होने की वजह से उसको दफना दिया गया। बाद में पता चला कि आरोपी युवक रात में घर में घुस आया था। उसने किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। किशोरी की हत्या का पता चला तो पुलिस हरकत में आई।

थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार और एसएसआई सतीश चंद्र यादव गांव पहुंचे। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार आरोपी सचिन का मृतका की बड़ी बहन से प्रेम संबंध था। वह, उसी से मिलने आया था। पास में ही सो रही छोटी बहन जग गई और आरोपी को देख लिया।

विरोध करने पर आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। किसी से बताने पर बड़ी बहन को जान से मारने की धमकी दी थी। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here